ब्रिटेन ने तीन हफ्तों में कोविड की 20 लाख से अधिक बूस्टर खुराक दी

Edited By Updated: 10 Oct, 2021 10:56 AM

uk health service hits 2 million covid 19 booster vaccine shots

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा ने शनिवार को कहा कि तीन हफ्तों में कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक बूस्टर खुराक दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ...

लंदन: ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा ने शनिवार को कहा कि तीन हफ्तों में कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक बूस्टर खुराक दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि सर्दी के मौसम से पहले अधिक जोखिम वाले लोग बूस्टर खुराक लेने आगे आए हैं और अब तक कुल 20 लाख 80 हजार लोगों को खुराक दी जा चुकी है। वर्तमान में इंग्लैंड में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों, बीमारी से ग्रस्त और 50 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग समेत करीब 40 लाख लोग बूस्टर खुराक लेने के लिए योग्य हैं।

 

एनएचएस इंग्लैंड के मुख्य नर्सिंग अधिकारी रुथ मे ने कहा, '' यह देखकर खुशी हुई कि बूस्टर अभियान के तीन सप्ताह के भीतर 20 लाख से अधिक लोग टीके की बूस्टर खुराक लेने के लिए आगे आए हैं।'' एनएचएस ने 16 सितंबर को बूस्टर अभियान की शुरुआत की थी और इसने 40 लाख से अधिक लोगों को यह खुराक लेने के लिए संदेश भेजा था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!