अंतिम सांसों पर ब्रिटेन सरकारः 100 से ज्यादा सांसद हुए बागी, कल इस्तीफा दे सकते PM स्टार्मर

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 04:23 PM

uk pm starmer may resign as early as monday amid leadership speculation report

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer के सोमवार को इस्तीफे की घोषणा करने की अटकलें तेज हैं। हालांकि सरकार ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि स्टार्मर अभी भी अपने काम पर केंद्रित हैं। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष ने उनके नेतृत्व पर दबाव बढ़ा...

London: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ( Keir Starmer) को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्मर सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं और सत्ता हस्तांतरण का रोडमैप भी पेश कर सकते हैं। हालांकि सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अभी भी शासन चलाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से स्टार्मर के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को Andy Burnham के संसद में सीट जीतने के बाद दबाव और बढ़ गया। अब बर्नहैम औपचारिक रूप से नेतृत्व चुनौती पेश कर सकते हैं।

 

बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसद या तो स्टार्मर के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं या फिर उनसे पद छोड़ने की समयसीमा घोषित करने को कह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को ही स्टार्मर ने कहा था कि वह किसी भी नेतृत्व चुनौती का मुकाबला करेंगे और पार्टी को आंतरिक संघर्ष से बचाने की अपील की थी। इससे पहले भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिना औपचारिक नेतृत्व चुनौती के पद नहीं छोड़ेंगे।

 

लेबर पार्टी के भीतर एंडी बर्नहम Andy Burnham को स्टार्मर का सबसे मजबूत उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Wes Streeting का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। अभी तक न तो प्रधानमंत्री कार्यालय और न ही स्टार्मर ने आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है। इसलिए यह खबर फिलहाल मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक अटकलों पर आधारित है। सोमवार को होने वाली किसी संभावित घोषणा पर पूरे ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक जगत की नजर रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!