जल्द गिरेंगे तेल के दाम...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Edited By Updated: 13 May, 2026 01:24 AM

us president donald trump claims oil prices will fall soon

दुनिया भर में बढ़ती तेल की कीमतों और युद्ध के माहौल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी राहत भरी भविष्यवाणी की है। ट्रंप ने दावा किया है कि बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने...

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया भर में बढ़ती तेल की कीमतों और युद्ध के माहौल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी राहत भरी भविष्यवाणी की है। ट्रंप ने दावा किया है कि बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चल रहा युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा और दुनिया एक नए आर्थिक युग की ओर बढ़ेगी।

'तेल की आएगी बाढ़, मुद्रास्फीति होगी धड़ाम'
राष्ट्रपति ट्रंप ने ऊर्जा संकट पर अपना विजन साझा करते हुए कहा कि तेल से लदे सैकड़ों जहाज बाहर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, “जैसे ही ये जहाज बाजार में पहुंचेंगे, तेल की एक तरह से बाढ़ आ जाएगी”। ट्रंप का मानना है कि तेल की आपूर्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बढ़ रही मुद्रास्फीति (महंगाई) में भारी कमी आएगी।

बाइडन सरकार पर साधा निशाना
पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि जो बाइडेन के शासनकाल में देश ने इतिहास की सबसे ऊंची मुद्रास्फीति देखी थी। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि उनके समय में युद्ध से ठीक पहले महंगाई दर महज 1.7 प्रतिशत थी। ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही मौजूदा युद्ध समाप्त होगा, मुद्रास्फीति एक बार फिर गिरकर 1.7 प्रतिशत के स्तर पर आ जाएगी।

शेयर बाजार और स्वर्ण युग की दस्तक
ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि शेयर बाजार पहले से ही इतिहास के उच्चतम स्तर पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग अभी अमेरिका के 'स्वर्ण युग' (Golden Age) के साक्षी बन रहे हैं और आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति और सस्ती ऊर्जा की बहाली के लिए वह जो भी आवश्यक कदम होंगे, वह उठाएंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!