वर्जिन ऑर्बिट के रॉकेट ने सात अमेरिकी रक्षा उपग्रहों का किया प्रक्षेपण

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 05:08 PM

virgin orbit rocket launches 7 us defense satellites

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के उपग्रहों के साथ वर्जिन ऑर्बिट के एक रॉकेट को शुक्रवार शाम दक्षिण कैलिफोर्निया तट के पास विशेष बोइंग 747 विमान...

लास एंजिलिस: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के उपग्रहों के साथ वर्जिन ऑर्बिट के एक रॉकेट को शुक्रवार शाम दक्षिण कैलिफोर्निया तट के पास विशेष बोइंग 747 विमान से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। 

 

परिवर्तित जम्बो जेट ने मोजावे मरुस्थल में मोजावे वायु एवं अंतरिक्ष पत्तन से उड़ान भरी और लास एंजिलिस के उत्तर पश्चिम में प्रशांत महासागर के ऊपर रॉकेट को छोड़ दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक परीक्षण कार्यक्रम के लिए इस प्रक्षेपण का खर्च यूएस स्पेस फोर्स ने वहन किया। अंतरिक्ष में भेजे गए सात उपग्रह विभिन्न वैज्ञानिक करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!