ईरान युद्ध का असर: इज़राइल की रुकी आर्थिक रफ्तार, हर हफ्ते हो रहा अरबों डॉलर का नुकसान

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 08:14 PM

war with iran will cost 3 billion a week israel

ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण इज़राइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बढ़ गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा प्रतिबंधों और आर्थिक गतिविधियों के ठप होने से हर सप्ताह लगभग तीन अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। सरकार अब सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के बीच...

International Desk:  ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच इज़राइल की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग रहा है। इज़राइल के वित्त मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि मौजूदा सुरक्षा प्रतिबंधों और आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों के कारण देश को हर सप्ताह करीब 9.4 अरब शेकेल (लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हो सकता है।रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के महानिदेशक Ilan Rom ने Israel Defense Forces (आईडीएफ) के होम फ्रंट कमांड प्रमुख Shai Clapper को पत्र लिखकर आर्थिक गतिविधियों पर लगी पाबंदियों में ढील देने का आग्रह किया है।

 

कारोबार खोलने की मांग
पत्र में रोम ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन पूरी अर्थव्यवस्था को लंबे समय तक बंद रखना बेहद महंगा साबित हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार से चरणबद्ध तरीके से कार्यस्थलों और कारोबार को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति दी जाए।

 

रेड अलर्ट  हटाने की मांग
मौजूदा समय में पूरे देश में ‘रेड अलर्ट’ स्तर लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक सभाओं पर रोक है। शैक्षणिक संस्थान और अधिकांश कार्यस्थल बंद है । केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी गई है। रोम ने सुझाव दिया कि स्थिति को ‘ऑरेंज अलर्ट’ स्तर पर लाया जाए। इससे सीमित आर्थिक गतिविधियों को अनुमति मिल सकेगी, खासकर उन कार्यस्थलों को जो सुरक्षित आश्रयों के पास स्थित हैं।

 

युद्ध से पहले ही दबाव में थी अर्थव्यवस्था
रोम ने यह भी बताया कि पिछले ढाई वर्षों से लगातार बढ़ती सुरक्षा जरूरतों और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही भारी दबाव झेल रही है। यदि प्रतिबंधों में आंशिक ढील दी जाती है, तो अनुमान है कि साप्ताहिक नुकसान 9.4 अरब शेकेल से घटकर लगभग 4.5 अरब शेकेल (करीब 1.5 अरब डॉलर) रह सकता है।

 

राष्ट्रीय प्रतिबंध बढ़ाए गए
इज़राइल और Iran के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद Israel Defense Forces के होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे।हाल ही में स्थिति की समीक्षा के बाद इन राष्ट्रीय प्रतिबंधों को शनिवार रात तक बढ़ा दिया गया है, जिससे आर्थिक गतिविधियां अभी भी गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!