रांची के आश्रम में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, बदले की आशंका

Edited By Updated: 06 Mar, 2025 11:22 PM

two people shot dead in ranchi ashram revenge suspected

झारखंड के रांची जिले में स्थित एक आश्रम में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रांचीः झारखंड के रांची जिले में स्थित एक आश्रम में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात में राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो इलाके के चामा में हुई। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है। 

खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी ने कहा, ‘‘इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।'' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चोरी के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। चौधरी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!