January 2024 Aries Horoscope: ऐसी रहेगी मेष राशि के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Dec, 2023 02:25 PM

1 जनवरी को गुरु आपके चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता है। पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर है। छठे में केतु शुभ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Aries Horoscope: 1 जनवरी को गुरु आपके चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता है। पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर है। छठे में केतु शुभ गोचर में हैं। शुक्र, बुध अष्टम में शुभ गोचर में हैं। सूर्य का नौवें का गोचर शुभ नहीं है। शनि का गोचर ग्यारहवें भाव में शुभ है। राहु का गोचर शुभ नहीं है। बुध का गोचर 7 जनवरी को होगा। बुध आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। नौवें भाव में बुध का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता। 15 जनवरी को सूर्य का गोचर हो जाएगा दशम भाव में। यहां पर सूर्य दिग्बली हो जाते हैं। सूर्य का गोचर आपको काफी बढ़िया फल देगा। सूर्य सिद्धि के कारक ग्रह हैं। सूर्य का गोचर आपके लिए बढ़िया हो जाएगा। बुध का गोचर आपके लिए अशुभ रहेगा। 18 जनवरी को शुक्र का गोचर होगा। शुक्र नौवें भाव में आ जाएंगे और ये गोचर आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। मंगल जो लग्न के स्वामी है वो अस्त हो जाएंगे। राशि के स्वामी आपके लिए उदय हो जाएंगे। मंगल का उदय होना आपके लिए बहुत बढ़िया है। 

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
गुरु नौवीं दृष्टि से इस भाव को देख रहे हैं। भाग्य का साथ आपको लगातार मिलता रहेगा। गुरु 31 दिसंबर को वक्री से मार्गी होंगे। आपको निश्चित तौर फायदा मिलेगा। इस भाव के स्वामी शनि बनते हैं। शनि कर्म के भी स्वामी बनते हैं। शनि का ग्यारहवें भाव में बैठना और शुभ गोचर में आना आपके कर्म के लिहाज से बहुत बढ़िया है। जनवरी के माह में पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगल आपकी कुंडली में उदय हो जाएंगे। आप पूरी एनर्जी के साथ काम करते हुए नजर आएँगे। मंगल का उदय होना आपको बहुत एनर्जी दे देगा। 

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
सिंगल जातकों के लिए जनवरी का महीना बहुत खास रहेगा किसी खास की एंट्री हो सकती है। सप्तम और सप्तमेश दोनों गुरु के प्रभाव में हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो सकती है। जो लोग संतान की चाह में हैं उनके लिए समय बेहतर रहेगा। अगर अपनी संतान के लिए कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो जनवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। 

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
अष्टम भाव से लम्बी बीमारी देखी जाती है। इसके ऊपर किसी भी पाप ग्रह का प्रभाव नहीं है। राहु अष्टम को देख रहे हैं। छठे भाव के ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। केतु छठे भाव में हैं, संक्रमण से बच कर रहें। स्किन या पेट से जुड़ी इन्फेक्शन हो सकती है। \

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
स्टडी के लिहाज से समय काफी बढ़िया है। बुध भाग्य स्थान में है। बुध का गोचर शुभ नहीं है। इसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। मन पढ़ाई में लगा रहेगा। चांदी पहनें और मैडिटेशन पर भी ध्यान दें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!