दिल्ली सरकार का आदेश- अब घोड़ी पर बारात लेकर नहीं जा पाएंगे दूल्हे

Edited By Updated: 27 Dec, 2017 06:24 PM

delhi  groom will not be able to carry a procession on a mare

इसकी वजह है कि दिल्ली के घोड़ों में ग्लेंडर्स नामक बीमारी का पाया जाना। ग्लेंडर्स एक संक्रामक जानलेवा बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में भी फैल जाती है। इसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है

नई दिल्लीः इस साल शादियों में दिल्ली सरकार के नए आदेश के बाद दूल्हे घोड़ी पर नहीं चढ़ सकेंगे। दअसल इसकी वजह है कि दिल्ली के घोड़ों में ग्लेंडर्स नामक बीमारी का पाया जाना। ग्लेंडर्स एक संक्रामक जानलेवा बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में भी फैल जाती है। इसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।

हालांकि फिलहाल यह रोक तीन महीने के लिए है। एेसे में इस रोक से इस शादी के सीजन में घोड़ी वालों का बिजनेस काफी प्रभावित होगा। दिल्ली सरकार की विकास आयुक्त मनीषा सक्सेना ने इस आदेश की जानकारी दी है। घोड़ों में होने वाली इस ग्लेंडर्स बीमारी से उनके शरीर पर जख्म हो जाते हैं और नाक से झाग निकलता है। ये बीमारी संक्रामक है और इसके बढ़ने पर घोड़ों को मारना पड़ता है। इसी बीमारी के दिल्ली में सात घोड़ों को जहर का इंजेक्शन दिया जाएगा। 

एेसे में दिल्ली पुलिस ने भी अपने घोड़ों की जांच करवाई है। हालांकि उसके सारे घोड़े सुरक्षित हैं। वहीं, इस आदेश पर घोड़ी वालों का कहना है कि उनके घोड़े सुरक्षित हैं और वो उनकी नियमित जांच करवाते हैं। सरकार को चाहिए कि शादी के सीजन के लिए आदेश से छूट दे दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!