शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 73.73 पर पहुंचा

Edited By Updated: 27 Sep, 2021 10:59 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) बैंकों और आयातकों में अमेरिकी डॉलर की नयी मांग की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आ गया।

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) बैंकों और आयातकों में अमेरिकी डॉलर की नयी मांग की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आ गया।

हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में निरंतर तेजी तथा अमेरिकी डॉलर के दूसरी वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर होने से रुपये को कुछ मदद मिली एवं उसमें और गिरावट थम गयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 73.70 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 73.73 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 93.22 पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 114.73 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 60,163.20 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,876.45 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 प्रतिशत बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 442.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!