मीडिया.नेट के दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीय : रिपोर्ट

Edited By Updated: 13 Oct, 2021 10:46 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) मीडिया.नेट के दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अधिक अमीर भारतीय हैं। उनकी कुल संपदा (नेटवर्थ) 12,500 करोड़ रुपये है।

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) मीडिया.नेट के दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अधिक अमीर भारतीय हैं। उनकी कुल संपदा (नेटवर्थ) 12,500 करोड़ रुपये है।
‘आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2021‘ में शामिल 45 लोगों में ज्यादातर स्टार्टअप उद्यमी हैं। प्रत्येक की संपदा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

सूची के अनुसार, ब्राउजरस्टैक के सह-संस्थापक नकुल अग्रवाल (38) और रितेश अरोड़ा (37) दोनों 12,400 करोड़ रुपये की संपदा के साथ दूसरे स्थान पर है। इस साल सूची में 31 नए उद्यमी शामिल हुए हैं।
पालो आल्टो की कॉनफ्लूएंट की नेहा नारखेडे और परिवार 12,200 करोड़ रुपये की संपदा के साथ चौथे स्थान पर है। इस सूची में ओला के भाविश अग्रवाल भी हैं। उनका नेटवर्थ इस साल 15 सितंबर तक दोगुना से अधिक होकर 7,500 करोड़ रुपये हो गया। वह सूची में नौवें स्थान पर हैं। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल सूची में अग्रवाल से ऊपर हैं।
बेंगलुरु को भारत की सिलकॉन घाटी कहा जाता है। सूची में शामिल 45 नामों में से 42 यहां से आते हैं। विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो सूची में सॉफ्टेवयर और सेवा क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान है। उसके बाद क्रमश: परिवहन और लॉजिस्टिक्स, मनोरंजन और वित्तीय सेवाओं का नंबर आता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!