नड नाका में स्विफ्ट कार से 30 लाख की बरामद, एक गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Oct, 2020 01:00 PM

0 lakh recovered from swift car in nad naka one arrested

साम्बा पुलिस ने नड नाका में एक रूटीन जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार से 30 लाख रूपए की राशि बरामद की है।

साम्बा: साम्बा पुलिस ने नड नाका में एक रूटीन जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार से 30 लाख रूपए की राशि बरामद की है। कार से राशि समेत पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी कठुआ के रूप में की गई। जानकारी अनुसार साम्बा पुलिस थाने के अधीन नड नाके पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार नं. जे.के.08 डी-6376 को जांच के लिए रोका तो पुलिस को उसमें से बड़ी रकम मिली, जब पुलिस ने इसकी पुछताछ शुरू की तो उसे लेकर जा रहा व्यक्ति कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने राशि समेत व्यक्ति को पकडक़र इसकी जानकारी इनकम टैैक्स विभाग को दे दी और केस उनके हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति श्रीनगर से कठुआ की तरफ जा रहा था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!