Edited By Mahima,Updated: 29 Jan, 2024 03:17 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखे निकाह को लेकर काफी हलचल मचा हुआ है। इस निकाह की चर्चा की वजह है दूल्हे की उम्र, जो की है 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल। यह अद्वितीय निकाह साल 2023 में हुआ था, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखे निकाह को लेकर काफी हलचल मचा हुआ है। इस निकाह की चर्चा की वजह है दूल्हे की उम्र, जो की है 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल। यह अद्वितीय निकाह साल 2023 में 103 साल की आयु में फिरोज जहां से 49 साल की दुल्हन से निकाह किया था। हालांकि यह निकाह पिछले साल हुआ था, लेकिन किसी ने रविवार को सोशल मिडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया। जिससे यह खुब वारयल हो रही है।
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेसी नेता रहे हबीब नजर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी शादी के लिए खुब छाए हुए है। वीडियो में हबीब नजर और उनकी दुल्हन को एक ऑटो में दिखाया गया है, जब वे निकाह के बाद अपने घर वापस लौट रहे हैं। वायरल वीडियो में हबीब नजर को उनकी तीसरी शादी के बाद लोग बधाई दे रहे हैं, जिससे वह भेहद खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें मुस्कुराते हुए भी देखा जा रहा है। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
103 साल की उम्र में तीसरा निकाह
हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था, दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था। कुछ समय पहले उनकी दूसरी पत्नी की मौत के बाद, हबीब को अकेलापन सताने लगा था, जिसपर उन्होंने फिर निकाह करने का निर्णय लिया। फिरोज जहां के रूप में उन्हें अपनी नई हमसफर मिली। जो की खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली थीं। फिरोज के मुताबिक वो इस निकाह के इसलिए मान गईं क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था। यह भी बता दें कि हबीब नजर ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे कांग्रेस में कई बड़े पदों पर भी रहे। हबीब नजर की कई कांग्रेसी नेताओं और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ तस्वीरे भी है।