Free Vaccination: वो 12 बीमारियां जिनकी वैक्सीन फ्री में लगाती है सरकार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 03:15 PM

12 diseases for which the government provides free vaccines

आज के समय में नई-नई बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं ऐसे में टीकाकरण (Vaccination) ही बचाव का सबसे मजबूत रास्ता है। आम जनता को महंगी वैक्सीन के खर्च से बचाने और बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद खास योजना चला...

नेशनल डेस्क। आज के समय में नई-नई बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं ऐसे में टीकाकरण (Vaccination) ही बचाव का सबसे मजबूत रास्ता है। आम जनता को महंगी वैक्सीन के खर्च से बचाने और बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद खास योजना चला रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सरकार देश के हर नागरिक को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के टीके बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करा रही है। आइए जानते हैं इस सरकारी सुविधा का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं।

क्या है सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम?

भारत का Universal Immunization Programme (UIP) दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। यह पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत आप किसी भी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर टीके लगवा सकते हैं। इसके लिए आपसे एक पैसा भी नहीं लिया जाता।

PunjabKesari

इन 12 बीमारियों से मिलेगा फ्री छुटकारा

सरकारी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं को दी जाने वाली मुफ्त वैक्सीन की सूची नीचे दी गई है:

टीबी (Tuberculosis): जन्म के समय लगने वाली BCG वैक्सीन।

यह भी पढ़ें: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को मिली जमानत, जल्द जेल से होगी रिहाई

गला घोंटू, काली खांसी और टिटनेस: इसके लिए DPT और Td के टीके।

पोलियो: बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए OPV (दो बूंद जिंदगी की)।

खसरा और रूबेला: छोटे बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए MR वैक्सीन।

PunjabKesari

हेपेटाइटिस B: लिवर की गंभीर बीमारी से सुरक्षा।

दिमाग की सूजन और निमोनिया: बच्चों को बचाने के लिए Hib और PCV के टीके।

डायरिया: रोटावायरस से होने वाले दस्त रोकने के लिए RVV वैक्सीन।

जापानी इंसेफलाइटिस: दिमागी बुखार से बचाव के लिए JE टीका।

PunjabKesari

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer): 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए HPV वैक्सीन की नई पहल।

मिशन इंद्रधनुष: कोई भी बच्चा न छूटे

सरकार का 'मिशन इंद्रधनुष' (Mission Indradhanush) एक ऐसा विशेष अभियान है जिसका उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से चूक गए हैं। इसके जरिए दूर-दराज के गांवों और पिछड़े इलाकों में भी स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!