UIDAI का बड़ा फैसला: Aadhaar Card धारकों के लिए जरूरी खबर, फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा अब 2027 तक बढ़ी

Edited By Updated: 22 May, 2026 02:35 PM

aadhaar update uidai myaadhaar portal free service digital identity

Aadhaar Card: आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में ऑनलाइन दस्तावेज़ अपडेट करने की मुफ्त सुविधा की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब नागरिक बिना किसी शुल्क के अपने पहचान और पते से...

Aadhaar Card: आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में ऑनलाइन दस्तावेज़ अपडेट करने की मुफ्त सुविधा की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब नागरिक बिना किसी शुल्क के अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज़ 14 जून 2027 तक myAadhaar पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा पहले सीमित समय के लिए थी और इसके बाद इसे शुल्क आधारित करने की योजना थी, लेकिन अब इसे एक साल और बढ़ाकर लोगों को अतिरिक्त राहत दी गई है।

घर बैठे मुफ्त अपडेट की सुविधा
UIDAI की इस डिजिटल सेवा के तहत लोग अपने आधार से जुड़े दस्तावेज़ घर बैठे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करना होता है, जहां OTP के जरिए पहचान सत्यापित की जाती है। इसके बाद उपयोगकर्ता अपने पहचान प्रमाण और पते के दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। अपलोड की जाने वाली फाइल JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए और उसका साइज 2 MB से कम होना जरूरी है।

आधार आज बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में UIDAI लगातार नागरिकों को सलाह देता है कि वे अपने आधार की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखें ताकि सरकारी रिकॉर्ड सही और सटीक बने रहें।

ऑफलाइन अपडेट पर देगी होगी फीस  
हालांकि ऑनलाइन अपडेट की सुविधा मुफ्त है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति आधार सेवा केंद्र पर जाकर दस्तावेज़ अपडेट कराता है, तो इसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। इसलिए डिजिटल माध्यम को अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नया Aadhaar App और पुराने ऐप का बदलाव
UIDAI डिजिटल सिस्टम में भी बदलाव कर रहा है। पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद किया जाएगा और उसकी जगह नया Aadhaar ऐप लाया जा रहा है। इस नए ऐप में बेहतर सुरक्षा, QR कोड आधारित डेटा शेयरिंग और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कौन से अपडेट घर से नहीं होंगे?
कुछ बदलाव अभी भी केवल आधार केंद्र पर ही किए जा सकते हैं, जैसे-
-फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन (बायोमेट्रिक अपडेट)
-नाम, जन्मतिथि या लिंग में बदलाव
-मोबाइल नंबर अपडेट

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!