दिग्गज कॉफी चेन 'स्टारबक्स' में 200 कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह...

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 07:58 PM

200 employees laid off at major coffee chain starbucks find out the reason

दुनिया की दिग्गज कॉफी चेन स्टारबक्स ने छंटनी का फैसला लिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए चिंता बढ़ गई है।

Starbucks Layoffs: दुनिया की दिग्गज कॉफी चेन स्टारबक्स ने छंटनी का फैसला लिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए चिंता बढ़ गई है। कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में बड़ी कटौती का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 200 कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो रही हैं, जबकि 104 कर्मचारियों को रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया में डाला गया है।

बिजनेस परफॉर्मेंस सुधारने के लिए फैसला

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल कंपनी की फाइनेंशियल और बिजनेस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव और कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है। यह कदम कंपनी की उस रीस्ट्रक्चरिंग योजना का हिस्सा है, जिसकी घोषणा मई 2026 में की गई थी। उस समय स्टारबक्स ने करीब 300 कॉर्पोरेट पदों को खत्म करने की योजना की जानकारी दी थी।

किन कर्मचारियों पर पड़ा असर?

रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का असर कंपनी की सपोर्ट टीमों पर भी पड़ा है। इन टीमों में स्टारबक्स के कॉफी हाउस से जुड़े डिजाइन और डेवलपमेंट का काम करने वाले कर्मचारी शामिल थे। करीब 120 कर्मचारियों की नौकरियां इस प्रक्रिया से प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

कर्मचारियों की छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग से जुड़े बदलाव अमेरिका के वॉशिंगटन, सिएटल और नैशविल, टेनेसी समेत कुछ अन्य स्थानों पर किए जा रहे हैं।

अक्टूबर से शुरू होगा सेपरेशन

स्टारबक्स ने मई 2026 में कहा था कि संगठनात्मक बदलाव कंपनी की ग्रोथ और स्ट्रक्चरल चेंजेस की रणनीति का हिस्सा हैं। अब सामने आई WARN Act फाइलिंग में इन नौकरियों में कटौती की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों का सेपरेशन 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। कंपनी का लक्ष्य संगठन को अधिक प्रभावी बनाने और अपने बिजनेस प्रदर्शन में सुधार करना है।

कर्मचारियों के लिए बढ़ी चिंता

कॉर्पोरेट सेक्टर में छंटनी के बीच स्टारबक्स का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कंपनी की ओर से किए जा रहे बदलाव यह संकेत देते हैं कि आने वाले समय में स्टारबक्स अपने संगठनात्मक ढांचे और कॉर्पोरेट टीमों को अधिक सुव्यवस्थित करने पर जोर देगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!