भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, महिला से 15.6 किलो सोना बरामद; कीमत करीब 25 करोड़ रुपये

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 06:00 AM

bsf conducts major operation on india bangladesh border

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये (अनुमानित मूल्य 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये) मूल्य का 15 किलो 607 ग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में सुरक्षा बलों ने सीमा के पास संदिग्ध रूप से घूम...

नदिया: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये (अनुमानित मूल्य 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये) मूल्य का 15 किलो 607 ग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में सुरक्षा बलों ने सीमा के पास संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला को हिरासत में लिया है। 

गुप्त सूचना पर चलाया गया विशेष अभियान
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, यह बड़ी सफलता नदिया जिले के बानपुर सीमा क्षेत्र में मिली। बीएसएफ की 32वीं बटालियन के जवानों को इस संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके में विशेष अभियान चलाया गया था। काफी देर तक कड़ी निगरानी रखने के बाद, जवानों ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। महिला को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ।

बड़े तस्कर नेटवर्क की आशंका, जांच में जुटी बीएसएफ
सीमा पर पकड़े गए इस सोने को अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक माना जा रहा है। बीएसएफ अधिकारी हिरासत में ली गई महिला से लगातार पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सोना सीमा तक कैसे पहुंचा और इसे किसे सौंपा जाना था। जांचकर्ता इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रहे हैं कि क्या इस जब्ती के तार भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्कर रैकेट से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की गई और कड़ी, पुलिस को सौंपी जाएगी आरोपी
इस भारी जब्ती के बाद बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी निगरानी और गश्त को और अधिक कड़ा कर दिया है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी तस्करी की कोशिश को नाकाम किया जा सके। पूछताछ और शुरुआती कानूनी औपचारिकताओं के बाद, आरोपी महिला को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णगंज पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!