10 gram gold rate: 24 कैरेट/22 कैरेट/18 कैरेट10 ग्राम सोने के रेट में बड़ा बदलाव, जानें नई कीमतें

Edited By Updated: 01 Oct, 2025 11:06 AM

24 carat gold per 8 grams gold rate october gold rates mahanavami gold prices

24 कैरेट का प्रति 8 ग्राम सोने का रेट कितना बढ़ा अक्टूबर की शुरुआत और महानवमी का शुभ दिन देशवासियों के लिए महंगाई का भी संकेत लेकर आया है। आज 1 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जिससे खरीदारों को एक झटका जरूर लगा। सभी...

नेशनल डेस्क:  24 कैरेट का प्रति 8 ग्राम सोने का रेट कितना बढ़ा अक्टूबर की शुरुआत और महानवमी का शुभ दिन देशवासियों के लिए महंगाई का भी संकेत लेकर आया है। आज 1 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जिससे खरीदारों को एक झटका जरूर लगा। सभी प्रमुख कैरेट श्रेणियों -18, 22 और 24 कैरेट - में दाम बढ़े हैं, और सोने का भाव कुछ शहरों में ₹1.18 लाख प्रति 10 ग्राम को भी पार कर गया है।

आज कितना महंगा हुआ सोना?
-24 कैरेट के सोने में आज ₹1200 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इसका भाव अब ₹1,18,640/10 ग्राम पहुंच चुका है।
-22 कैरेट सोना ₹1100 महंगा हुआ है, जिसकी नई कीमत ₹1,08,750/10 ग्राम हो गई है।
-वहीं, 18 कैरेट सोने में ₹900 की वृद्धि हुई है, और इसका रेट ₹88,980/10 ग्राम पर पहुंच गया है।

100 ग्राम के हिसाब से भी कीमतें आसमान पर
-24 कैरेट के 100 ग्राम सोने की कीमत में ₹12,000 की बढ़त हुई है, जिससे इसका दाम अब ₹11,86,400 हो गया है।
-22 कैरेट में 100 ग्राम की कीमत ₹1,08,7500 तक जा पहुंची है, जो पहले से ₹11,000 अधिक है।
-18 कैरेट सोना 100 ग्राम के लिए अब ₹8,89,800 में मिल रहा है।

8 ग्राम वाले खरीददारों के लिए भी झटका
-24 कैरेट सोने के 8 ग्राम का दाम ₹960 बढ़कर ₹94,912 हो गया। 
-22 कैरेट के लिए यही रेट ₹87,000 है - ₹880 की वृद्धि के बाद।
-18 कैरेट का 8 ग्राम सोना ₹71,184 में मिल रहा है, जिसमें ₹720 की तेजी आई है।

दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों में आज का भाव
शहर                 24 कैरेट       22 कैरेट    18 कैरेट

दिल्ली             ₹11,879          ₹10,890    ₹8,913
मुंबई               ₹11,864          ₹10,875    ₹8,898
पटना               ₹11,869         ₹10,880    ₹8,901
लखनऊ           ₹11,879         ₹10,890    ₹8,913
चंडीगढ़            ₹11,879          ₹10,890    ₹8,913

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
सोने की कीमतें आमतौर पर वैश्विक बाजारों में चल रही अनिश्चितता, डॉलर-रुपया विनिमय दर और फेस्टिव डिमांड के चलते प्रभावित होती हैं। अक्टूबर के पहले दिन ही इतनी बड़ी तेजी से संकेत मिलता है कि इस त्योहारी सीजन में गहनों की खरीदारी करना थोड़ी जेब पर भारी पड़ सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!