Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 11:44 AM

gold prices witness sharp decline check the latest rates for 22 carat

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई।

नेशनल डेस्क: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। सोने की कीमतों में जहां ₹6,700 से ज्यादा की कमी आई है, वहीं चांदी भी ₹12,700 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,700 रुपये से ज्यादा गिरकर ट्रेड करता दिखा। सोना 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे यह करीब 4.64% गिरकर 1,37,786 रुपये पर पहुंच गया कारोबार के दौरान सोना शुरुआती समय में 1,40,158 रुपये के उच्च स्तर तक भी गया, लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई।


चांदी के दाम में भी भारी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 12,700 रुपये गिरा। यह करीब 5.60% की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 2,17,702 रुपये पर खुली और यही इसका दिन का उच्च स्तर भी रहा।


अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,449 रुपये
100 ग्राम चांदी करीब 24,490 रुपये
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी करीब 2,450 रुपये
आपके शहर में सोने का ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)


दिल्ली
24 कैरेट: 1,46,110 रुपये
22 कैरेट: 1,33,940 रुपये
18 कैरेट: 1,09,620 रुपये


मुंबई
24 कैरेट: 1,45,960 रुपये
22 कैरेट: 1,33,790 रुपये
18 कैरेट: 1,09,470 रुपये


चेन्नई
24 कैरेट: 1,48,570 रुपये
22 कैरेट: 1,36,190 रुपये
18 कैरेट: 1,13,590 रुपये


कोलकाता
24 कैरेट: 1,45,960 रुपये
22 कैरेट: 1,33,790 रुपये
18 कैरेट: 1,09,470 रुपये


अहमदाबाद
24 कैरेट: 1,46,010 रुपये
22 कैरेट: 1,33,840 रुपये
18 कैरेट: 1,09,520 रुपये


लखनऊ
24 कैरेट: 1,46,110 रुपये
22 कैरेट: 1,33,940 रुपये
18 कैरेट: 1,09,620 रुपये


पटना
24 कैरेट: 1,46,010 रुपये
22 कैरेट: 1,33,840 रुपये
18 कैरेट: 1,09,520 रुपये


हैदराबाद
24 कैरेट: 1,45,960 रुपये
22 कैरेट: 1,33,790 रुपये
18 कैरेट: 1,09,470 रुपये


क्यों आई गिरावट?
बाजार में उतार-चढ़ाव, मुनाफावसूली (profit booking) और वैश्विक संकेतों के कारण सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!