नूंह: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने खाई में फेंका शव

Edited By Updated: 02 Dec, 2024 12:30 PM

3 year old innocent raped and murdered

नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय नशेड़ी युवक ने शनिवार शाम साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसके साथ कुकर्म किया। परिजन बच्ची को ढूंढ़ने लगे तो उनके साथ रहा। जैसे ग्रामीण शव के पास पहुंचने लगते तो...

नेशनल डेस्क. नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय नशेड़ी युवक ने शनिवार शाम साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसके साथ कुकर्म किया। परिजन बच्ची को ढूंढ़ने लगे तो उनके साथ रहा। जैसे ग्रामीण शव के पास पहुंचने लगते तो आरोपी उन्हें गुमराह कर दूसरी तरफ ले जाता। फिर चुपचाप वहां से जाकर बच्ची के शव को 50 फीट नीचे खाई में फेंक दिया। शनिवार रात 11 बजे बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। बच्ची का पैर टूटा हुआ था और शरीर पर खरोंच के निशान थे।


पैंट पर खून व शरीर पर खरोंच देख गहराया शक, कबूला गुनाह 

आरोपी हरिचंद शनिवार शाम को गली में खेल रहे बच्चों के पास मंडरा रहा था। करीब 4 बजे वह बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने अपने साथ पहाड़ी पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसका मुंह इतनी जोर से दबा दिया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव छोड़कर घर आ गया। देर शाम परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। रात 11 बजे युवाओं की एक टोली बच्ची की लाश तक पहुंच गई। इस बीच लोगों ने आरोपी की पैंट पर खून लगा देखा तो शक गहरा गया। ग्रामीणों ने आरोपी के परिजनों को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो वह कांपने लगा। पूछताछ मैं आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। आरोपी आवारा घूमता है। वह नशे का आदी है। इस कारण शादी भी नहीं हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!