दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Updated: 02 May, 2026 11:08 PM

58 people hospitalized after eating dahibara in jajpur odisha

ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में कथित तौर पर दहीबड़ा खाने के बाद बीमार पड़ने पर 27 बच्चों सहित कुल 58 लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को दशरथपुर ब्लॉक के पातापुर गांव में हुई, जहां लोगों ने...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में कथित तौर पर दहीबड़ा खाने के बाद बीमार पड़ने पर 27 बच्चों सहित कुल 58 लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को दशरथपुर ब्लॉक के पातापुर गांव में हुई, जहां लोगों ने एक स्थानीय विक्रेता से 'कटक दहीबड़ा' खाया। पुलिस ने बताया कि इसका सेवन करने के तुरंत बाद लोगों ने उल्टी और बुखार की शिकायत की। उसने बताया कि बीमार लोगों को दशरथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया है।

जाजपुर जिला कलेक्टर अंबर कुमार ने बताया कि इलाज के बाद 21 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने जाजपुर स्थित अस्पताल का दौरा किया और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ''27 बच्चों सहित 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह 'दहीबाड़ा' के सेवन के कारण हुआ था। हमने खाद्य पदार्थ और पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।'' मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन स्वतंत्र टीमें गठित की हैं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!