Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 May, 2026 11:55 AM

6 May Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय आम आदमी के लिए राहत भरी है। आज देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार और तेल कंपनियों के इस फैसले से न केवल आम...
6 May Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय आम आदमी के लिए राहत भरी है। आज देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार और तेल कंपनियों के इस फैसले से न केवल आम जनता की जेब को राहत मिली है, बल्कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर और व्यापारियों ने भी चैन की सांस ली है।
क्यों नहीं बढ़ीं कीमतें?
देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने फिलहाल ईंधन के दामों को स्थिर रखने का निर्णय लिया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) का मानना है कि कीमतों में स्थिरता रहने से माल ढुलाई की लागत नहीं बढ़ेगी, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम काबू में रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय कारण क्या हैं?
ईरान, इजराइल और अमेरिका से जुड़े भू-राजनीतिक हालातों का असर भी कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ रहा है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है, जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (आज के अनुसार):
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
कहां सबसे सस्ता और महंगा ईंधन?
सबसे सस्ता: चंडीगढ़ (पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45)
सबसे महंगा: हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों में कीमतें ज्यादा
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के रेट:
आगरा: पेट्रोल ₹94.42, डीजल ₹87.41 (सबसे सस्ता)
बलिया: पेट्रोल ₹96.18, डीजल ₹88.77 (सबसे महंगा)
लखनऊ: पेट्रोल ₹95.58, डीजल ₹87.86
नोएडा: पेट्रोल ₹95.12, डीजल ₹87.98
वाराणसी: पेट्रोल ₹95.09, डीजल ₹88.30
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹95.12, डीजल ₹87.47