Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Apr, 2026 01:40 PM

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो न केवल बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमें आगाह करता है बल्कि यह भी साबित करता है कि इंसानियत और बहादुरी की कोई उम्र नहीं होती। एक 60...
Elderly Man Rescues Child Video Viral : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो न केवल बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमें आगाह करता है बल्कि यह भी साबित करता है कि इंसानियत और बहादुरी की कोई उम्र नहीं होती। एक 60 साल के बुजुर्ग ने अपनी जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से एक मासूम को खींच निकाला।
एक पल की लापरवाही और खौफनाक मंजर
वीडियो की शुरुआत में दो बच्चे—एक लड़की और एक छोटा लड़का—एक गहरे और चौड़े नाले के किनारे खड़े दिखाई देते हैं। वे अपनी ही धुन में खेल रहे थे कि तभी अचानक छोटे बच्चे का पैर फिसला और वह सीधे तेज बहाव वाले नाले में जा गिरा। बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा और उसकी चीखें सुनाई देने लगीं। पास खड़ी लड़की घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगी लेकिन नाले का बहाव इतना तेज था कि मासूम की जान पर बन आई थी।
फिल्मी नहीं, असली 'सुपरहीरो' की एंट्री
बच्चों की चीख सुनकर पास ही मौजूद एक लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग बिजली की फुर्ती से वहां पहुंचे। उन्होंने न तो अपनी उम्र देखी और न ही अपनी जान का जोखिम। बिना एक सेकंड गंवाए, वह बुजुर्ग गहरे नाले में कूद पड़े। पानी का बहाव उन्हें डिगा नहीं सका। उन्होंने डूबते हुए बच्चे को मजबूती से पकड़ा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
इंटरनेट पर तारीफों का सैलाब
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शेयर किया गया है जहां इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोग बुजुर्ग की बहादुरी देखकर दंग हैं।
यह भी पढ़ें: Earn Money from WhatsApp: अब WhatsApp देगा पैसे कमाने का मौका! YouTube की तरह चैनल बनाकर कमाएं लाखों, जानें कैसे?
-
एक यूजर ने लिखा, "असली हीरो फिल्मों में नहीं, हमारे बीच होते हैं।"
-
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "सलाम है इस जज्बे को, 60 की उम्र में ऐसी फुर्ती और हिम्मत मिसाल है।"
यह घटना हमें याद दिलाती है कि बच्चों के आसपास सुरक्षा का ध्यान रखना कितना जरूरी है साथ ही यह बुजुर्ग की जांबाजी को सलाम करने का भी मौका देती है।