Odisha : 67 वर्षीय दुकानदार हॉस्टल में घुसा, MBA छात्रा का किया रे'प, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 06:10 AM

67 year old shopkeeper entered hostel and did dirty work with mba student

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 67 वर्षीय किराना दुकानदार ने महिला हॉस्टल के अंदर घुसकर एक MBA छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को...

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 67 वर्षीय किराना दुकानदार ने महिला हॉस्टल के अंदर घुसकर एक MBA छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक प्रधान भुवनेश्वर के गंगापाड़ा इलाके में एक किराने की दुकान चलाता है, जो महिला हॉस्टल के बिल्कुल पास स्थित है। आरोप है कि 24 अप्रैल को आरोपी जबरन हॉस्टल के भीतर घुस गया और वहां रह रही छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है और यहां रहकर MBA की पढ़ाई कर रही है।

हॉस्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद पीड़िता ने इंफो वैली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना ने महिला हॉस्टल की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के भीतर प्रवेश करने में कैसे सफल रहा।

आरोपी भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!