Delhi Flyover Shooting: ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला लोधी रोड फ्लाईओवर, दुकानदार को मारी गोली, मची सनसनी

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 08:28 AM

delhi man sustains gunshot injury near lodhi road flyover shooting

राजधानी दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीती रात लोधी रोड फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक 51 वर्षीय दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी। वहीं इससे पहले दक्षिण दिल्ली के संगम...

Delhi Flyover Shooting : राजधानी दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीती रात लोधी रोड फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक 51 वर्षीय दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी। वहीं इससे पहले दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में भी एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस इन दोनों मामलों की कड़ियों को सुलझाने और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। 

पीड़ित की पहचान सुंदर नर्सरी के जेजे इलाके में रहने वाले मोहम्मद रफीक अहमद के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 9:45 बजे हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित किया। घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। वहीं अधिकारियों के अनुसार लोधी रोड फ्लाईओवर के पास अपराध वाली जगह का पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मुआयना किया ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

 

शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि घायल व्यक्ति के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने और हमले में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान करने के लिए अभी जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

वहीं दूसरे मृतक की पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले हृदेश के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हृदेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी और हत्या से जुड़ी सटीक परिस्थितियों के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!