Delhi Murder Wife: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत, आरोपी फरार

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 12:13 PM

woman found murdered at northeast delhi home husband suspected

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 35 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति...

Delhi Murder Wife : देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 35 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें तैनात कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना का पता सुबह तब चला जब उन्हें सूचना मिली कि गौतमपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और मौके से भाग गया। पुलिस की एक टीम घर पहुंची और महिला को घायल हालत में पाया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Rain Alert: उत्तर भारत में 2 दिन आंधी और बारिश दिखाएंगे अपना तांडव, दिल्ली-NCR समेत 22 राज्यों में चेतावनी जारी

पुलिस को शक है कि महिला का पति हत्या में शामिल था और घटना के बाद भाग गया। पुलिस ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं और आगे की जांच चल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!