Edited By Ramanjot,Updated: 03 May, 2026 12:53 PM

29 अप्रैल को पुलिस को एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। तब परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत (UD Case) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के सोनामुरा इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी ही नाबालिग पोती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम में खुला राज
दरअसल, 29 अप्रैल को पुलिस को एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। तब परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत (UD Case) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, जांच की आंच जैसे ही आगे बढ़ी, कहानी पूरी तरह बदल गई।
पोक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज
सोनामुरा थाना प्रभारी तपस दास ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें मृतका के सगे दादा पर बेहद संगीन आरोप लगाए गए। शिकायत में कहा गया कि बुजुर्ग ने बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया और अंततः उसकी मौत हो गई। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने मामले को दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में बदल दिया है और साथ ही POCSO एक्ट भी लागू किया गया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को भारतीय न्याय संहिता (दुष्कर्म और हत्या की धाराएं) में तब्दील कर दिया। नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के तहत POCSO एक्ट भी लागू कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।