Rajasthan: बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, नहाने गया था 11 दोस्तों का ग्रुप

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 03:08 PM

8 youths died due to drowning in banas river

राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और...
टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!