Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Oct, 2025 11:28 AM

दशहरे के त्योहारी माहौल से ठीक पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 1 जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि न केवल 7वें वेतन आयोग के...
नेशनल डेस्क। दशहरे के त्योहारी माहौल से ठीक पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 1 जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि न केवल 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए है बल्कि छठे और 5वें पे कमीशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
1. 7वें वेतन आयोग: 3% की वृद्धि
जिन केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलता है उनके लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की गई है।
2. छठे वेतन आयोग: 5% की बढ़ोतरी
जो कर्मचारी अब भी छठे वेतन आयोग में कार्यरत हैं उनके लिए महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की गई है।
3. 5वें वेतन आयोग: 8% की शानदार वृद्धि
5वें वेतन आयोग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में सबसे बड़ी वृद्धि यानी 8% की बढ़ोतरी की गई है।
रक्षा, रेलवे और लेखा विभागों के लिए अलग आदेश
व्यय विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सिविल कर्मचारियों पर लागू होंगे।