कर्नाटक में मिली भगवान विष्णु की सदियों पुरानी मूर्ति

Edited By Updated: 26 Mar, 2021 07:49 PM

a centuries old statue of lord vishnu found in karnataka

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक के हासन जिले के हाले बेलूर में भगवान विष्णु की एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। बेंगलुरु सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद शिवकांत वाजपेयी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थानीय लोगों को यहां तालाब...

नेशनल डेस्कः भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक के हासन जिले के हाले बेलूर में भगवान विष्णु की एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। बेंगलुरु सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद शिवकांत वाजपेयी ने बताया कि स्थानीय लोगों को यहां तालाब की खुदाई के दौरान यह प्रतिमा मिली। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति होयसल काल की है। होयसल वंश ने 10वीं से 14वीं शताब्दी तक शासन किया था और बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर का और हासन जिले के हालेबीडू में होयसलेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कराया था।

बाजपेई ने कहा कि एक एएसआई अधिकारी को यहां भेजा गया है और वह संभवतः सोमवार तक अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस इस मत को पुष्ट करती है कि हाले बेलूर किसी जमाने में होयसल राजवंश की राजधानी हुआ करता था। 5.5 फुट की यह प्रतिमा होयसल स्थापत्य कला का नमूना है। इसमें भगवान विष्णु का चतुर्भुज रूप है। वह शंख, चक्र, गदा और कमल धारण किए हुए हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मूर्ति को सिर्फ आंशिक नुकसान पहुंचा है और यह ठीक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!