कर्नाटक: मंदिर में प्री-वेडिंग शूट के दौरान मचा बवाल, फोटोग्राफरों की बेरहमी से पिटाई; 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 05:45 PM

karnataka chaos erupts during pre wedding shoot at temple

कर्नाटक के हासन जिले में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां के सकलेशपुर तालुका स्थित प्रसिद्ध बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर के पास कुछ लोगों ने फोटोग्राफरों की टीम पर हमला कर दिया। फोटोग्राफरों पर ऐसा आरोप है कि...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के हासन जिले में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां के सकलेशपुर तालुका स्थित प्रसिद्ध बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर के पास कुछ लोगों ने फोटोग्राफरों की टीम पर हमला कर दिया। फोटोग्राफरों पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने मंदिर परिसर की मर्यादा का उल्लंघन किया, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया।

जूते पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, एक जोड़ा अपनी प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए इस सुरम्य स्थान पर पहुँचा था। शूटिंग के दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफी पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया गया कि फोटोग्राफरों ने मंदिर परिसर के भीतर जूते पहन रखे थे। यह बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने फोटोग्राफरों पर शारीरिक हमला कर दिया।

<

>

फोटोग्राफर अस्पताल में भर्ती

इस हमले में दो फोटोग्राफर, जिनकी पहचान नवी और नंदन के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सकलेशपुर तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान फोटोग्राफरों का कीमती कैमरा और अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

पुलिस ने 7 लोग किए गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुदिगेरे तालुका के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशि, प्रशांत, रक्षा, अरविंद, उचित, प्रज्वलित और निशांत के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!