एक दिन और 85 पुरुष! 2.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली लड़की को शादी के लिए किया प्रपोज पर वो चाहती है सिर्फ एक चीज़, जानें क्या?

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 04:36 PM

a famous american received 85 marriage proposals in 24 hours

सोशल मीडिया के दौर में लोकप्रियता कब और कैसे मिल जाए यह कहना मुश्किल है। अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली मशहूर मॉडल कैटरीना रोज (Katrina Rose) इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि अपने इनबॉक्स में आए शादी के संदेशों को लेकर चर्चा में हैं। कैटरीना का...

Influencer Katrina Rose : सोशल मीडिया के दौर में लोकप्रियता कब और कैसे मिल जाए यह कहना मुश्किल है। अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली मशहूर मॉडल कैटरीना रोज (Katrina Rose) इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि अपने इनबॉक्स में आए शादी के संदेशों को लेकर चर्चा में हैं। कैटरीना का दावा है कि उन्हें महज एक दिन के भीतर 85 पुरुषों ने शादी के लिए प्रपोज किया है।

एक मजाक और प्रपोजल की बाढ़

20 वर्षीय कैटरीना ने TikTok पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने खुद को मैरिज मैटेरियल (शादी के लिए परफेक्ट लड़की) बताया था। कैटरीना को उम्मीद थी कि लोग इस पर मजेदार कमेंट्स करेंगे लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। मॉडल के मुताबिक, "मैं हैरान थी कि लोग मेरे साथ डेटिंग की बात नहीं कर रहे थे वे सीधे शादी का प्रस्ताव दे रहे थे। मेरे पास 85 संभावित दूल्हों की लाइन लग गई।"

फैन फिक्शन जैसी लव स्टोरीज

कैटरीना के इंस्टाग्राम पर 2.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषों ने उन्हें रिझाने के लिए क्या-क्या जतन किए। कई मैसेज में लिखा था, ‘तुम मेरी सपनों की औरत हो’ और ‘मैं तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हूं।’ एक शख्स ने तो कमेंट सेक्शन में ही कैटरीना और अपनी काल्पनिक 'प्रेम कहानी' लिख डाली जिसे देखकर मॉडल को लगा कि उन्होंने किसी नई फिल्म या कहानी को प्रेरित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ बैग नहीं बच्चों के बॉडीगार्ड है ये: जानें जापान के School Bag क्यों होते हैं बाकी देशों से अलग?

अटेंशन पसंद है, पर अपनी कीमत भी पता है

इतने सारे प्रपोजल मिलने के बाद भी कैटरीना ने किसी को घास नहीं डाली। उनके विचार काफी स्पष्ट हैं। कैटरीना का मानना है कि उनका आत्मविश्वास ही पुरुषों को उनकी ओर पतंगे की तरह खींचता है। उन्होंने साफ कहा, "मुझे क्वालिटी चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला कितना अमीर या सुंदर है। अगर केमिस्ट्री नहीं है तो बात आगे नहीं बढ़ेगी।" कैटरीना का कहना है कि सिर्फ एक DM भेजकर सुंदर कह देना काफी नहीं है। जो लड़का उन्हें डेट करना चाहता है उसे खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!