हरिद्वार में बन रहा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, अब उत्तराखंड की धर्मनगरी में भी होंगे इंटरनेशनल मैच

Edited By Updated: 30 Dec, 2023 12:58 AM

a magnificent cricket stadium is being built in haridwar

विख्यात धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित एकमात्र स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसके बाद यहां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच के आयोजन हो सकेंगे।

नेशनल डेस्कः विख्यात धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित एकमात्र स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसके बाद यहां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच के आयोजन हो सकेंगे। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को अच्छे मैदान उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार-रुडकी विकास प्राधिकरण ने भल्ला स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करना शुरु कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान के लिए जरूरी 60 मीटर की बाउंड्री के मद्देनजर भल्ला स्टेडियम की बाउंड्री 50 मीटर से बढ़ाकर 65 मीटर की जा रही है। 

सिंह खुद अंडर-19 टीम के खिलाडी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार मे तैयार किये जा रहे स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय स्तर के मानकों वाली तीन क्रिकेट पिच बनाई जा रही हैं जिसके लिए राजस्थान के अलवर से विशेष प्रकार की मिट्टी मंगाई गई है। सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पवेलियन, ड्रेसिंग रुम, रेस्ट रूम आदि भी तैयार किये जा रहे हैं। 

वहीं, मीडिया कवरेज के लिए मीडिया सेंटर, कमेंट्री बॉक्स, कैफेटेरिया, पार्किंग और दर्शकों के बैठने के लिए अच्छे स्तर के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन महीने में मैदान राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा जिससे प्रदेश के युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। सिंह ने बताया कि अभी तक इस मैदान में दिन में ही मैच खेले जा सकते थे लेकिन अब दिन रात के मैचों के लिए दूधिया रोशनी लगाई जा रही है । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!