Edited By Radhika,Updated: 29 Apr, 2026 02:56 PM

राजस्थान के कोटा में बुधवार की सुबह 'सिटी मॉल' की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोटा नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के कोटा में बुधवार की सुबह 'सिटी मॉल' की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोटा नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आग सुबह करीब 10 बज कर 30 मिनट पर लगी। उस समय मॉल की अधिकतर दुकानें बंद थी। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की कम से कम 15 गाड़ियों को भेजा गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
<
>
घटना की सूचना मिलने पर कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिलीप सैनी और नगर निगम के अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारी खान ने कहा, "मॉल के अंदर कोई फंसा हुआ नहीं मिला और कोई घायल नहीं हुआ है।" उनके अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। एसीपी सैनी ने पत्रकारों से कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग मॉल की दूसरी मंजिल से ही शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।