तंत्र-मंत्र कर तीन साल की बच्ची को मार डाला, फिर जानवरों को खिलाया शव... UP से सामने आया सनसनीखेज मामला

Edited By Updated: 18 Jul, 2024 04:39 PM

a three year old girl was killed using black magic

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन साल की बच्ची की हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बच्ची के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन साल की बच्ची की हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बच्ची के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची को तंत्र-मंत्र के चक्कर में मार डाला। फिर उसके शव को जानवरों को खिला दिया। जानवरों ने शव को थोड़ा सा खाया और बाकी शव वहां ही पड़ा रह गया। 

मेरठ के दतावली गांव का है मामला 
यह मामला मेरठ के दतावली गांव का है। बीते सोमवार को मामा की बारात में आई तीन साल की बच्ची का रात तीन बजे अपहरण कर लिया गया था। पिता शादी समारोह में व्यस्त था। काफी देर तक बेटी नहीं दिखी तो बाराती और घराती समेत गांव वालों के साथ मिलकर बच्ची की खोज शुरू की। तीन घंटे बाद डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर जंगल में बच्ची की डेड बॉडी मिली। बच्ची के हाथ-एड़ी, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। सिर की खाल भी गायब थी। जांघ भी नोंची गई थी। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताई थी। 

मामा का साढू निकला 3 साल की मासूम का कातिल 
पुलिस ने इस मामले में शिवप्रकाश, अरुण और आसिफ को गिरफ्तार किया। शिवप्रकाश बच्ची की मामा का सगा साढू है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने घावों को जानवर के हमले जैसे निशान बताए हैं। बच्ची के सिर की खाल जिस तरह गायब थी, वह भी नोंच जाने के हैं। पुलिस का कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!