बंगाल में चुनावी रैली में संबोधन के दौरान पीएम मोदी बोले- TMC ने युवाओं के साथ गद्दारी की

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 12:43 PM

addressing a rally in bengal pm modi said tmc has betrayed the youth

पीएम मोदी आज एक ही दिन में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा बंगाल दौरा है।पीएम ने  मेदिनीपुर के औद्योगिक शहर हल्दिया से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद वे आसनसोल के पोलो ग्राउंड और...

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी आज एक ही दिन में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा बंगाल दौरा है।पीएम ने  मेदिनीपुर के औद्योगिक शहर हल्दिया से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद वे आसनसोल के पोलो ग्राउंड और अंत में बीरभूम जिले के सूरी में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

संबोधन के दौरान TMC पर साधा निशाना

हल्दिया में मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा "मछली और झींगे के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' चला रही है, लेकिन बंगाल की सरकार को इस योजना के नाम में लगा 'पीएम' शब्द पसंद नहीं है। वे नाम की राजनीति के चक्कर में बंगाल के मछुआरों का नुकसान कर रहे हैं।" उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों के कारण बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है और दूसरे राज्यों को भी सप्लाई कर रहा है।

बेरोजगारी और घुसपैठ को लेकर किया तीखा वार

युवाओं के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ गद्दारी की है। पीएम ने कहा कि हल्दिया कभी रोजगार का केंद्र था, लेकिन आज यहाँ के युवा काम की तलाश में ओडिशा और अंडमान जा रहे हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि बंगाल में उद्योग धंधे बंद हो गए हैं और उनके स्थान पर 'घुसपैठियों की फैक्ट्री' फल-फूल रही है। उन्होंने कहा कि नौकरियां युवाओं के बजाय घुसपैठियों को दी जा रही हैं।

नंदीग्राम और भवानीपुर का जिक्र

ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "जो हाल पिछली बार नंदीग्राम में हुआ था, इस बार वही भवानीपुर में होने जा रहा है।" उन्होंने इस चुनाव को केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल की 'भव्यता' और 'शान' को वापस लाने की लड़ाई करार दिया।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!