MP में प्रशासनिक फेरबदल: 42 IAS अधिकारियों और 12 कलेक्टरों का तबादला

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 09:39 AM

administrative reshuffle in mp 42 ias officers and 12 collectors transferred

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने 42 आईएएस अधिकारियों और 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदेश दौरे (जापान) पर रवाना होने से पहले यह सूची जारी...

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने 42 आईएएस अधिकारियों और 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदेश दौरे (जापान) पर रवाना होने से पहले यह सूची जारी की गई। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय के दो प्रमुख अधिकारी भरत यादव और अविनाश लवानिया का भी ट्रांसफर किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव

➤ भरत यादव (2008 बैच) को सीएमओ से हटाकर एमपीआरडीसी भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
➤ अविनाश लवानिया (2009 बैच) को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
➤ सीबी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री का नया सचिव बनाया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

42 IAS अधिकारियों के तबादले

➤ ललित कुमार दाहिमा (2008 बैच): राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य बनाए गए।
➤ प्रीति मैथिल (2009 बैच): आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग।
➤ वंदना वैद्य (2009 बैच): आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं की संचालक।
➤ सत्येंद्र सिंह (2009 बैच): मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक।

 

यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत का कारण: कजिन ने प्रेशर मशीन से शौच के स्थान से भर दी हवा, आंतें फटने से युवक की मौत 


➤ मनीष सिंह (2009 बैच): जेल विभाग के सचिव।
➤ कर्मवीर शर्मा (2010 बैच): खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त।
➤ नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): डिंडोरी की नई कलेक्टर।
➤ प्रवीण सिंह अढ़ायच (2012 बैच): लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संचालक।
➤ हर्षिका सिंह (2012 बैच): सीईओ, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।
➤ अरविंद कुमार दुबे (2012 बैच): मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव।
➤ फ्रैंक नोबेल ए (2013 बैच): मध्यप्रदेश खनिज निगम भोपाल के प्रबंध संचालक।

12 जिलों के कलेक्टर बदले गए

➤ नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): डिंडोरी।
➤ सतीश कुमार एस (2013 बैच): सतना।
➤ विवेक क्षेत्रीय (2012 बैच): टीकमगढ़।
➤ किशोर कुमार कान्याल (2013 बैच): गुना।
➤ अरुण कुमार विश्वकर्मा (2014 बैच): रायसेन।
➤ ऋषभ गुप्ता (2014 बैच): खंडवा।
➤ भव्या मित्तल (2014 बैच): खरगोन।
➤ हर्ष सिंह (2015 बैच): बुरहानपुर।
➤ ऋतुराज (2015 बैच): देवास।
➤ अर्पित वर्मा (2015 बैच): शिवपुरी।
➤ बाला गुरु के (2015 बैच): सीहोर।
➤ गुंचा सनोबर (2015 बैच): बड़वानी।

नए पदस्थ अधिकारियों की सूची (कुछ अन्य प्रमुख नाम)

➤ प्रथम कौशिक (2018 बैच): उज्जैन अपर कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक।
➤ अंजू अरुण कुमार (2017 बैच): स्मार्ट सिटी भोपाल की सीईओ।
➤ हरसिमरनप्रीत कौर (2018 बैच): राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक।
➤ डॉ. नेहा जैन (2018 बैच): सीईओ जिला पंचायत सीहोर।

बता दें कि यह फेरबदल मध्यप्रदेश सरकार के प्रशासनिक सुधार और बेहतर कार्यक्षमता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!