मजाक बना मौत का कारण: कजिन ने प्रेशर मशीन से शौच के स्थान से भर दी हवा, आंतें फटने से युवक की मौत

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 09:02 AM

ahmedabad cousin inserted compressor pipe in private parts

गुजरात में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई, जब उसके कजिन ने मजाक में उसके निजी अंग में कंप्रेसर पाइप डाल दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कड़ी में स्थित एक मेटल कंपनी में हुई, जहां पीड़ित प्रकाश अपने भाई घेवाभाई और...

नेशनल डेस्क: गुजरात में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई, जब उसके कजिन ने मजाक में उसके निजी अंग में कंप्रेसर पाइप डाल दी। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कड़ी में स्थित एक मेटल कंपनी में हुई, जहां पीड़ित प्रकाश अपने भाई घेवाभाई और दोस्तों से मिलने आया था। शाम के समय सभी आराम कर रहे थे, तभी प्रकाश के कजिन अल्पेश ने मजाक के तौर पर कंप्रेसर पाइप को प्रकाश के निजी अंग में डाल दिया। इस वजह से पीड़ित के शरीर में हवा भर गई, और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद प्रकाश को अचानक उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रिपब्लिक डे की छुट्टी पर आया था मिलने
पुलिस ने बताया कि प्रकाश रिपब्लिक डे की छुट्टी के चलते अपने भाई और कजिन से मिलने आया था। लेकिन, यह मुलाकात उसके लिए जानलेवा साबित हुई।

जानबूझकर की गई हरकत का आरोप
घेवाभाई, जो प्रकाश के भाई हैं, ने बताया कि अल्पेश को कंप्रेसर पाइप के तेज दबाव के बारे में पता था, इसके बावजूद उसने यह हरकत की, जिससे प्रकाश की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घेवाभाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि यह घटना "मजाक" के तौर पर हुई, लेकिन इस मजाक ने एक युवक की जान ले ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!