Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Feb, 2025 04:10 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादी के दौरान बड़ा ड्रामा हुआ। शादी के रस्मों के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जयमाल की रसम के बाद दुल्हन ने पहले तो अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया लेकिन बाद में उसने शादी ही करने से मना कर दिया। इस घटना...
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादी के दौरान बड़ा ड्रामा हुआ। शादी के रस्मों के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जयमाल की रसम के बाद दुल्हन ने पहले तो अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया लेकिन बाद में उसने शादी ही करने से मना कर दिया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया और इसके पीछे एक अजीब वजह सामने आई जिससे जीजा और साली के रिश्ते पर सवाल उठने लगे।
क्या हुआ था?
सिकंदरा तहसील के कोरवा गांव के लड़के से भोगनीपुर तहसील के ढिचकी गांव की लड़की की शादी तय हुई थी। तिलक समारोह 7 फरवरी को हुआ था और वधू पक्ष ने 9 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन उपहार में दी थी। शादी की सारी रस्में रातभर चलीं और फिर सुबह शादी के फेरे होने थे लेकिन जैसे ही फेरे की बारी आई दुल्हन ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी रोक दी।
यह भी पढ़ें: 5 साल तक बिना नहाए रहा ये डाॅक्टर, जानिए इसके पीछे की वजह
शुरुआत में सभी को लगा कि कुछ देर में सब ठीक हो जाएगा और फिर शादी हो जाएगी लेकिन कुछ समय बाद दुल्हन के परिवार ने साफ कर दिया कि अब यह शादी रद्द हो रही है। इसके बाद लड़की ने खुद बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी और उसने इससे पहले अपने जीजा से कोर्ट मैरिज की थी। इस बात को सुनकर लोग हैरान रह गए।

पुलिस की कार्रवाई
शादी समारोह में हुए इस विवाद की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
वहीं यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और अब लोग इस अजीब शादी से जुड़ी कहानी के बारे में बात कर रहे हैं।