सावधान: Airport पर Reel बनाई या Selfie ली तो जब्त हो सकता है फोन, DGCA ने लागू किए नए सख्त नियम

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 03:54 PM

airport reels selfie ban dgca new guidelines airport guidelines

अगर आप भी हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर कूल Reels बनाने, Selfie खींचने या travel vlog shoot करने के शौकीन हैं, तो अब अपनी इस आदत को तुरंत बदल लीजिए। दऱअसल, अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरपोर्ट के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी...

नई दिल्ली: अगर आप भी हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर कूल Reels बनाने, Selfie खींचने या travel vlog shoot करने के शौकीन हैं, तो अब अपनी इस आदत को तुरंत बदल लीजिए। दऱअसल, अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरपोर्ट के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर एक नई और सख्त गाइडलाइन जारी की है। नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ आपका फोन जब्त हो सकता है, बल्कि आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इन जगहों पर बिना अनुमति वीडियो या फोटो बैन:
-सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर जहां यात्रियों और सामान की चेकिंग होती है।
-बोर्डिंग गेट और रनवे बस पर विमान की तरफ जाते समय।
-एयरपोर्ट एप्रन और एयरक्राफ्ट हैंडलिंग जोन पर जहां विमान खड़े होते हैं और उनका रखरखाव होता है। इसके अलावा जहां एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियां काम करती हैं।

नियम तोड़ा तो भुगतना पड़ेगा बड़ा अंजाम
सुरक्षा बल और एयरपोर्ट अधिकारी अब इन नियमों को लेकर काफी सख्त रुख अपनाने जा रहे हैं। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है:

- प्रतिबंधित जगह पर कैमरा या मोबाइल इस्तेमाल करने पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा और गंभीर मामलों में फोन को जब्त कर जांच की जाएगी।

-अगर मामला ज्यादा गंभीर हुआ, तो संबंधित यात्री का नाम  No-Fly List में डालने की सिफारिश की जा सकती है। इसका मतलब है कि आप पर कुछ समय या हमेशा के लिए हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लग सकता है।

आखिर DGCA को क्यों उठाना पड़ा यह सख्त कदम?
दरअसल, पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब व्लॉग्स के चक्कर में यात्री एयरपोर्ट के अंदरूनी हिस्सों के वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर पोस्ट कर रहे थे। इन वीडियो और तस्वीरों में अनजाने में एयरपोर्ट का सिक्योरिटी सिस्टम, स्टाफ की मूवमेंट (गतिविधियां) और निगरानी करने वाले संवेदनशील कैमरे व उपकरण रिकॉर्ड हो जाते हैं। यह डेटा पब्लिक डोमेन में जाने से एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी सेंध लग सकती है। इसी खतरे को भांपते हुए DGCA ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए यह कड़ा फैसला लिया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!