अमित शाह ने की PM मोदी के भाषण की तारीफ, कहा- हर भारतीय जरूर सुनें उनकी प्रेरणादायक स्पीच

Edited By Updated: 15 Aug, 2022 03:33 PM

amit shah praised pm modi s speech

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण की सराहना की और कहा कि यह प्रत्येक देशवासी को भारत को समृद्ध बनाने की दिशा में योगदान के लिए प्रेरित करता है।

नेशनल डेस्क: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण की सराहना की और कहा कि हर भारतीय को प्रधानमंत्री के इस प्रेरक भाषण को सुनना चाहिए। पीएम का भाषण प्रत्येक देशवासी को भारत को समृद्ध बनाने की दिशा में योगदान के लिए प्रेरित करता है। शाह ने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय नागरिक से देश के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़संकल्पित होकर काम करने और विकास के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से शानदार भाषण दिया। यह भाषण प्रत्येक देशवासी को भारत को समृद्ध बनाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।'' शाह ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव' पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से पांच प्रण लेने को कहा है जो हैं- विकसित भारत बनाना, गुलामी के किसी भी अंश से मुक्ति, विरासत पर गर्व करना, एकता बनाए रखना और नागरिकों का कर्तव्य।''

उन्होंने कहा,‘‘ आइए हम सब अगले 25 वर्ष में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में योगदान दें।'' केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जोर दिया कि यह महिला शक्ति ही है जो अगले 25 वर्षों में देश के गौरव को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमें महिला के सम्मान की रक्षा की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए....।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!