गुजरात के नए सीएम होंगे विजय रुपानी, नितिन पटेल डिप्टी सीएम

Edited By Updated: 05 Aug, 2016 06:44 PM

amit shah to announce gujarat next cm today

गुजरात के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज हो गई है और भाजपा ने विजय रुपानी को गुजरात के नए सीएम के रूप में चुना है।

गांधीनगर: गुजरात में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली आनंदीबेन पटेल के उत्तराधिकारी के तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह निवर्तमान परिवहन मंत्री विजय रूपाणी को अपना नेता चुन लिया। मुख्यमंत्री पद की दौड में सबसे आगे बताए जा रहे नीतिन पटेल को दल का उपनेता चुना गया है और वह राज्य के अगले उपमुख्यमंत्री होंगे।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय श्रीकमलम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (स्वयं भी गुजरात के नाराणपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक), केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला, प्रदेश प्रभारी दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) वी सतीष की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद इसमें उपस्थित दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने रूपाणी के नेता चुने जाने की घोषणा की। दूसरे केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे मौजूद थी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!