भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने PM मोदी से की मुलाकात

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 11:38 PM

bjp national working president nitin naveen met with pm modi

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नयी जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही दिनों बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन...

नेशनल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नयी जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही दिनों बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से मुलाकात की। उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।'' नवीन (45) को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!