कम उम्र में अंकित मालिक ने रोशन किया नाम, 24 घंटे से भी कम वक़्त में हासिल किया ये मुकाम

Edited By Updated: 22 Apr, 2023 01:34 PM

ankit malik became famous at a young age

अंकित मालिक अपने शरीर के साथ-साथ दूसरो के शरीर का भी ध्यान रखते हैं, मतलब पेशे से वह "फिटनेस प्रशिक्षक" हैं।

चंडीगढ़। अंकित मालिक (टाइगर) चंडीगढ़, सेक्टर-26 पुलिस लाइन के रहने वाले युवा नौजवान है। जिनकी आयु केवल 28 वर्ष है। स्कूल के दिनो से ही क्रीड़ा छेत्र में हिस्सा लेकर के "स्कूल जिला स्तर" (SCHOOL DISTRICT LEVEL) पर कामयाबी हासिल करने के बाद अंकित मालिक ने अपने फिटनेस करियर की शुरुआत की। वह रोजाना अपने दिन की शुरुआत "शारीरिक व्यायाम"( PHYSICAL EXERCISE) "ध्यान" (MEDITATION) व "साईकलिंग" (CYCLING) चला कर करते है और शाम का समय "व्यायामशाला" (GYM) में बिताते हैं। लगभग 6 घन्टे व्यायाम करने के बाद भी वह रोजाना 1 से 2 घन्टे "तैराकी" (SWIMMING) को भी देते हैं। अंकित मालिक अपने शरीर के साथ-साथ दूसरो के शरीर का भी ध्यान रखते हैं, मतलब पेशे से वह "फिटनेस प्रशिक्षक" (FITNESS TRAINER) हैं।

खाने कि बात कि जाए तो वह उस भोजन को "वर्जित" (AVOID) करते हैं जो ज्यादा तला हुआ या जिस से शरीर को नुक्सान पहुंचे। इसी दिलचस्पी को कायम रखते हुए आज इन्होने इतनी कम आयु मे वह कर दिखाया है जो ना केवल एक आम व्यक्ति के लिए करना मुश्किल है, बल्कि विचार करना भी असंभव है।

चण्डीगढ़ के युवाओ के लिए एक दिशा-निर्देशक बन चुके अंकित मालिक ने हाल ही में "एवरेस्ट बेस कैंप" भी चढ़ाई मात्र 24 घंटे से भी कम वक़्त में हासिल कर ली है, जिसे उन्होने "लुक्ला" से शुरु करते हुए "एवरेस्ट बेस कैंप" तक एक निश्चित अवधि में पूरा कर बतौर "भारत का तिरंगा" "हिमालय की चोटी पर फहराया है। जो केवल उनके लिए ही नही बल्कि उनके परिवार वासी, मित्रगण व पुरे भारत वर्ष के लिए गर्व की बात है। साथ ही साथ अब "अंकित उर्फ टाइगर" अपने अगले लक्ष्य की ओर 22 अप्रैल 2023 को रवाना होंगे जिसमे वह दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर वहां स्थित विश्व की एकलौती सीधी खड़ी हुई सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा लहरायंगे। यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंचा स्थान है और पुरे विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत भी इसे ही कहा गया है, जिसे अंकित मलिक रिकॉर्ड वक्त में पुरा करने जा रहे हैं।

बता दें कि इस से पहले भी Ankit aka Tiger कई कारनामों को अंजाम दे चुकें हैं। पिछले साल ही वह "सूरतगढ़" से "भारत-पाकिस्तान" की सीमा पर स्थित "नडाबेट" तक 1,070 किलो मीटर का रेगिस्तानी सफर दौड़ लगाकर केवल 18 दिनों में पूरा किया है। अंकित द्वारा बताया गया कि वे रोजाना दिन की शुरुआत  50-60 किलोमीटर दौड़ लगा कर किया करते थे। थार "रेगिस्तान" की भीलभीलाने वाली गरम रेट व आंखे बंद कर देने वाली लू के चलते जहाँ चलना भी मुश्किल हो जाता है उसी "रेगिस्तान" की गर्मी की परवाह किए बिना अंकित मालिक ने यह कार्य बड़ी ही आसानी से पुरा कर दिखाया।

दूसरी ओर वह वर्ष 2021 अक्टूबर के महीने में "चंडीगढ़" से "कन्याकुमारी" तक 3200 किलोमीटर का सफर अकेले अपनी ही मेहनत से सिर्फ 2 सप्ताह के अंतगर्त पूरा कर चुके हैं। और इस बार उन्होंने यह सफर अपनी साइकिल द्वारा पूरा किया। इसी होंसले और जज्बे को कायम रखते हुए अंकित जी ने अपनी अगली मंजिल को दक्षिण अफ्रीका के Kilimanjaro को चुना हैं।

अंकित मालिक की माता चंडीगढ़ पुलिस में ही सेक्टर 39थाने में कार्यरत हैं, जिन्हे अपने पुत्र पर बड़ा ही गर्व महसूस होता है। उन्हें यकीन है की वह अपने मकसद में कामयाबी जरूर हासिल करेगा।

                                                                                                                                                                                                                                    Edited by: वरुण

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!