बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता

Edited By Updated: 05 Feb, 2018 02:42 PM

another dowry sacrificed in dahej

बिहार में दहेज हत्याओं को ग्राफ रूकने का नाम नहीं ले रहा है, इसी क्रम में वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के पश्चिमी गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ससुरालियों ने विवाहिता को जहर खिलाकर मारा है...

हाजीपुर: बिहार में दहेज हत्याओं को ग्राफ रूकने का नाम नहीं ले रहा है, इसी क्रम में वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के पश्चिमी गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ससुरालियों ने विवाहिता को जहर खिलाकर मारा है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विवाहिता 25 वर्षीय रेणु देवी के ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त कर रहे थे। इसी को लेकर रविवार देर रात ससुराल के लोगों ने रेणु को धोखे से जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

रेणु जिले के बरांची आउट पोस्ट के दयालपुर गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी 2011 में हुई थी। इस सिलसिले में पति समेत पांच लोगों को नामजद कर अभियुक्त बनाया गया है। शव को हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!