सुनसान बिल्डिंग पर Boyfriend के साथ अकेली थी युवती, फिर ऊपर चढ़ आए तीन युवक और जबरन निर्वस्त्र...

Edited By Updated: 10 May, 2026 12:56 PM

kochi brutality young woman raped on the 10th floor of a deserted building

केरल की व्यापारिक राजधानी कोच्चि के एर्नाकुलम इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बंद पड़ी आलीशान इमारत में तीन दरिंदों ने एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की। हालांकि युवती ने जिस साहस का परिचय दिया उसकी चर्चा...

Kochi Gangrape Attempt Case : केरल की व्यापारिक राजधानी कोच्चि के एर्नाकुलम इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बंद पड़ी आलीशान इमारत में तीन दरिंदों ने एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की। हालांकि युवती ने जिस साहस का परिचय दिया उसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। अपनी जान और आबरू बचाने के लिए वह युवती बिना कपड़ों के ही 10वीं मंजिल की आपातकालीन सीढ़ियों से नीचे की ओर भाग निकली।

कई वर्षों से खाली और वीरान पड़ी थी इमारत

यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। एक MBA ग्रेजुएट युवती अपने प्रेमी के साथ एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित 'ब्यूमोंडे होटल' की बिल्डिंग में गई थी। यह विशाल इमारत पिछले कई वर्षों से खाली और वीरान पड़ी है।

यह भी पढ़ें: चीन को उन्हीं के घर में चटाया धूल, भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास, जीता World Cup Gold

जानें कैसे शुरू हुआ मौत का तांडव?

जब युवती और उसका प्रेमी ऊपर की मंजिलों की ओर जा रहे थे उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर तीन युवकों को शराब पीते देखा। वे इसे नजरअंदाज कर ऊपर चले गए लेकिन कुछ ही देर में तीनों आरोपी 10वीं मंजिल पर पहुंच गए।  जिसके बाद मुख्य आरोपी दानिश ने युवती के सामने शर्मनाक मांग रखी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके प्रेमी की गर्दन पर चाकू सटा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। दरिंदों ने युवती को जबरन निर्वस्त्र कर दिया और करीब एक घंटे तक उसे प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें: Weather changed India: दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में 3 दिन बारिश मचाएगी तांडव, UP बिहार में आंधी-तूफान का अलर्ट

साहस की मिसाल: ऐसे बचाई जान

जब दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं, तब उस बहादुर युवती ने हिम्मत नहीं हारी। युवती ने मुख्य आरोपी दानिश के हाथ पर पूरी ताकत से काट लिया। अचानक हुए इस हमले से आरोपी सकपका गए। मौका पाकर युवती ने हमलावरों को धक्का दिया और अपने प्रेमी के साथ 'फायर एस्केप' यानि कि आपातकालीन सीढ़ियों के रास्ते 10वीं मंजिल से नीचे की ओर दौड़ पड़ी। वह उस वक्त निर्वस्त्र थी लेकिन जान बचाना उसकी प्राथमिकता थी।

PunjabKesari

सोशल मीडिया और चश्मे ने खुलवाई पोल

कोच्चि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों, एन.एस. दानिश (28) और राहुल (39) को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी अतुल की फिलहाल अभी तलाश जारी है। वहीं फरार आरोपी अतुल ने एक बड़ी गलती कर दी। उसने युवती के प्रेमी के बैग से चोरी किए हुए सनग्लासेस (धूप का चश्मा) पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर दी जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन और पहचान पुख्ता करने में मदद मिली।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!