एक और नन ने बिशप फ्रैंक्रो पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Edited By Updated: 22 Feb, 2020 06:16 AM

another nun accused bishop frankrow of harassment

पंजाब के जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व प्रमुख बिशप फ्रैंको पर केरल की एक और नन ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले फ्रैंको मुलक्‍कल पर केरल की ही ए‍क नन यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। उनके अनुसार मुलक्‍कल ने उनके साथ

नेशनल डेस्कः पंजाब के जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व प्रमुख बिशप फ्रैंको पर केरल की एक और नन ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले फ्रैंको मुलक्‍कल पर केरल की ही ए‍क नन यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। उनके अनुसार मुलक्‍कल ने उनके साथ 2014 से 2016 तक यौन उत्‍पीड़न किया था। मुलक्‍कल इस केस में जमानत पर चल रहे हैं।
PunjabKesari
फ्रैंको मुलक्‍कल पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली दूसरी नन मुलक्‍कल पर चल रहे यौन उत्‍पीड़न के केस की 14वीं गवाह है। वह उसने पुलिस को दिए बयान में मुलक्‍कल को आरोप लगाया है कि वह उसे वीडियो कॉल करता था और उनसे आपत्तिजनक बातें करता था। नन के अनुसार फ्रैंको मुलक्‍कल ने उसके साथ 2015 से 2017 के बीच यौन उत्‍पीड़न किया।

दूसरी नन के अनुसार मुलक्‍कल उससे केरल के एक कॉन्‍वेंट में भी मिला था, जहां उसके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया है क्‍योंकि नन की ओर से इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है।

बता दें कि पहले मामले में मुलक्‍कल को पुलिस ने 21 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद उसे 16 अक्‍टूबर 2018 को ही जमानत मिल गई थी। केरल पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ 1400 पेज की चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में 83 गवाहों के नाम थे। इस केस के सामने आने के बाद फ्रैंको मुलक्‍कल को जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!