मशहूर दिवंगत शायर की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, धक्के मारकर घर से बाहर निकाला! मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 10:04 PM

the daughter of the famous late poet was given triple talaq by her husband

प्रसिद्ध दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने अपने पति और ससुर के खिलाफ लखनऊ के सहादतगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और आखिरकार...

नेशनल डेस्कः प्रसिद्ध दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने अपने पति और ससुर के खिलाफ लखनऊ के सहादतगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और आखिरकार उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिबा राणा ने क्यों दर्ज कराया केस?

हिबा राणा लखनऊ के करीमगंज इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर सहादतगंज पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी (SHO) का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

शादी 2013 में हुई, दहेज में दिए थे जेवर और 10 लाख

हिबा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब (पुत्र सैय्यद हसीब अहमद, निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज, लखनऊ) से सुन्नी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उनके पिता और परिवार वालों ने सोने-हीरे के गहने और लगभग 10 लाख रुपये नकद दहेज दिया था।

शादी के बाद बढ़ती गई मांग — 20 लाख और फ्लैट की डिमांड

हिबा का आरोप है कि ससुराल जाते ही उनके पति और ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। उनसे 20 लाख रुपये और एक फ्लैट मांगा गया। परिवार ने शादी बचाने के लिए कई बार उनकी मांगें पूरी भी कीं, लेकिन हर बार नई मांग रख दी जाती थी।

हिबा और उनके पति के दो बच्चे हैं —

  • बेटा: सैय्यद फवाज

  • बेटी: हय्याम फातिमा

मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

हिबा ने शिकायत में कहा है कि उनका पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता था और कई बार जान से मारने की कोशिश भी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके ससुर भी लगातार दहेज के लिए दबाव डालते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

9 अप्रैल 2025 की घटना — तीन तलाक देकर निकाला बाहर

हिबा ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को उनके पति ने उनके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट की। उसी समय उनकी बहन आर्शिया राणा उर्फ टीना उनसे मिलने ससुराल आई थीं। हिबा का आरोप है कि इस दौरान उनके पति और ज्यादा आक्रामक हो गए और तीन बार तलाक बोलकर उन्हें धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, उनके दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

हिबा की शिकायत पर सहादतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। SHO ने कहा है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!