Earthquake : म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता और ढाका तक महसूस हुए तेज झटके

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 06:04 AM

a 5 9 magnitude earthquake struck myanmar

मंगलवार को म्यांमार में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कोलकाता और बांग्लादेश के कई इलाकों तक महसूस किए गए। अचानक आए इस भूकंप से लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।  यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के...

नेशनल डेस्कः मंगलवार को म्यांमार में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कोलकाता और बांग्लादेश के कई इलाकों तक महसूस किए गए। अचानक आए इस भूकंप से लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के अक्स्याब (सिटवे) शहर से करीब 70 मील पूर्व में स्थित था। भूकंप जमीन के भीतर काफी गहराई में आया, लेकिन इसके बावजूद सतह पर तेज कंपन महसूस किए गए।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और आसपास के इलाकों में कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए महसूस किया। वहीं बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।  फिलहाल म्यांमार, भारत या बांग्लादेश से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

EMSC ने यह भी बताया कि यह पिछले 71 घंटों यानी लगभग तीन दिनों में म्यांमार में महसूस किया गया तीसरा भूकंप है। इससे पहले भी हल्के झटके दर्ज किए गए थे, जिससे वैज्ञानिक क्षेत्र में बढ़ती भूकंपीय गतिविधि को लेकर सतर्क हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि म्यांमार भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, क्योंकि यह इंडो-ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है. इसलिए यहां भूकंप आते रहते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!