CM of Manipur: खत्म हुआ सस्पेंस! युमनाम खेमचंद होंगे मणिपुर के CM

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 06:57 PM

yumnam khemchand becomes the cm of manipur

मणिपुर के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। युमनाम खेमचंद वहां के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

नेशनल डेस्क: मणिपुर के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। युमनाम खेमचंद वहां के विधायक दल के नेता चुने गए हैं। मंगलवार (3 फरवरी 2026) को दिल्ली में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया। खेमचंद सिंह अब एन. बीरेन सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने राज्य में भड़की जातीय हिंसा के बीच पिछले साल फरवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें- Good News! दिल्लीवासियों को सरकार होली और दीवाली देगी बड़ा तोहफा, इन लोगों को मिलेगा लाभ

कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह?

खेमचंद सिंह मणिपुर की राजनीति का एक मंझा हुआ चेहरा हैं। वे वर्तमान में सिंगजामेई (Singjamei) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पहले वे मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष (Speaker) और राज्य कैबिनेट में शिक्षा एवं नगर प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य में शांति बहाली और विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास पैदा करने की दिशा में केंद्र सरकार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- India- Us Trade Deal पर पीयूष गोयल बोले- यह ऐतिहासिक समझौता 140 करोड़ भारतीयों की महा-जीत है

एक साल बाद हटेगा राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण तत्कालीन सीएम एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से ही विधानसभा 'सस्पेंडेड एनिमेशन' (निलंबित) में थी। अब खेमचंद के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया फिर से बहाल होगी। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों ने नए नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!