आइये, हम सभी अपने प्रोफाइल पर तिरंगा लगाएं, PM मोदी के बाद अब असम के CM ने भी चेंज की अपनी डिस्प्ले पिक्चर

Edited By Updated: 02 Aug, 2022 11:24 AM

assam pm modi tricolour azadi ka amrit mahotsav profile pic tiranga

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को ‘डिस्प्ले पिक्चर' के रूप में अपलोड किया। सरमा ने दूसरों से भी अपने डिस्प्ले पिक्चर पर तिरंगा लगाने का...

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को ‘डिस्प्ले पिक्चर' के रूप में अपलोड किया। सरमा ने दूसरों से भी अपने डिस्प्ले पिक्चर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। 

उन्होंने ट्वीट किया, आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में और ‘हर घर तिरंगा' की तैयारी के लिए, हमारे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की अपील के मुताबिक मैंने दो अगस्त को, इस खास दिन पर अपनी डीपी बदली।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा,आइये, हम सभी अपने प्रोफाइल पर तिरंगा लगाएं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘मन की बात'' में रविवार को कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव' एक जन आंदोलन में बदल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में ‘तिरंगा' लगाने का आग्रह किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!